जंगल जासूस 👉
हजूर 👉 उत्तराखण्ड के जंगलों को महज़ सरकारी फाइलों, पेड़ों की गिनती और वन्यजीवों के आंकड़ों का पुलिंदा समझने वाले लोग असल में इस देवभूमि की असली ताकत से कोसों दूर हैं। इन हरियाली की चादर ओढ़े वादियों में प्रकृति का वो बेशकीमती खजाना छिपा है, जिसमें पूरे पहाड़ की तकदीर और हजारों परिवारों की किस्मत बदलने का जादुई माद्दा है। लीक से हटकर सोचने और विजनरी अप्रोच अपनाने का माद्दा रखने वाले उत्तराखण्ड वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक इको टूरिज्म पीके पात्रो ने इस बात को न सिर्फ गहराई से समझा है, बल्कि अपनी काबिलियत और गज़ब की प्रशासनिक सूझबूझ सेइसे धरातल पर उतारने की ठान ली है। पीके पात्रो की यह दूरदर्शी पहल इस बात की सबसे बेहतरीन मिसाल है कि अगर किसी अफसर में कुछ अलग करने का जज्बा हो, तो बंद फाइलों के बीच से भी तरक्की के नए रास्ते खुद-ब-खुद निकल आते हैं।
हजूर 👉 सरकारी महकमों की घिसी-पिटी कार्यशैली जगजाहिर है जहाँ हर शानदार योजना बजट के रोने और महीनों तक फाइलों के धूल फांकने के चक्कर में दम तोड़ देती है। लेकिन पीके पात्रो ने उन अफसरों की तरह हाथ पर हाथ रखकर बैठने के बजाय अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया और एक ऐसा नायाब पैंतरा चला कि सब देखते रह गए। बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बजट का रोना रोए या सरकारी खजाने पर नया बोझ डाले, उन्होंने इको टूरिज्म विंग के जरिए प्रदेशभर में 30 से अधिक धमाकेदार पर्यटन परियोजनाओं का खाका खींच दिया। कमाल की बात तो यह है कि इन योजनाओं की डीपीआर तैयार करवाने के लिए उन्होंने पर्यटन विभाग के सूचीबद्ध कंसल्टेंट्स और विशेषज्ञों की सेवाएं मांगने का ऐसा मास्टरस्ट्रोक खेला, जिससे दो बड़े विभागों की विशेषज्ञता एक ही मंच पर आ गई। इसे कहते हैं विजनरी लीडरशिप👉जहां एक ढेला खर्च किए बिना सरकारी तंत्र का सबसे बेहतरीन और स्मार्ट इस्तेमाल कर दिखाया जाए।
हजूर 👉 पीके पात्रो की यह पहल महज़ कुछ कागज़ी योजनाओं का पुलिंदा नहीं है, बल्कि उत्तराखण्ड के इको-टूरिज्म को एक ग्लोबल और शानदार आयाम देने का सुव्यवस्थित ब्लूप्रिंट है। इन जंगलों की गोद में पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियों का संसार, रोमांचक जंगल सफारी और कुदरत के बीच ट्रैकिंग के ऐसे नायाब विकल्प मौजूद हैं, जो देश-विदेश के पर्यटकों के रोंगटे खड़े कर सकते हैं। पात्रो की दूरदर्शिता साफ कहती है कि पर्यटन का मतलब कतई यह नहीं है कि जंगलों को कमर्शियल बना दिया जाए, बल्कि विकास इस संतुलन के साथ हो कि वन्यजीवों का आवास और पर्यावरण की पवित्रता भी बनी रहे और स्थानीय युवाओं के हाथों को रोजगार भी मिल सके। उनकी इस संजीदगी भरी सोच से एक तरफ जहाँ जंगलों के पहरेदार सुरक्षित रहेंगे, वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों के घरों में खुशहाली की बहार आएगी।
हजूर 👉 किसी भी तेज-तर्रार और दबंग अधिकारी की असल पहचान इस बात से होती है कि उसने अपने कार्यकाल में लीक से हटकर कौन सा नया इतिहास रचा है, और पीके पात्रो इस कसौटी पर सौ फीसदी खरे उतरते हैं। उत्तराखण्ड में संभावनाओं की कभी कोई कमी नहीं रही, कमी थी तो बस इच्छाशक्ति और संसाधनों को सही दिशा में मोड़ने वाले एक मजबूत नेतृत्व की, जो पीके पात्रो ने अपनी इस ऐतिहासिक पहल से साबित कर दिखाया है। अब 30 से अधिक परियोजनाओं का यह शानदार कारवां पर्यटन विभाग की हरी झंडी के इंतजार में है, और जिस दिन यह कागज़ी डीपीआर ज़मीन पर उतरेगी, वह उत्तराखण्ड के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। पीके पात्रो जैसे दूरदर्शी अधिकारियों के दम पर ही आज देवभूमि का भविष्य सुरक्षित हाथों में नजर आता है।



