जंगल जासूस 👉
हजूर 👉1200 टिन लीसा का खेल! बिलासपुर में माल का पहाड़, पहाड़ों में सवालों का जंगल👉आखिर किसके इशारे पर चल रही है लीसा की दौड़?
हजूर 👉 बिलासपुर में करीब 1200 टिन लीसा का विशाल स्टॉक सामने आया है और इसके साथ ही उत्तराखंड के जंगलों से लेकर उत्तर प्रदेश के गोदामों तक फैली लीसा की पूरी कहानी अचानक सुर्खियों में आ गई है। कार्रवाई में तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर की टीम की भूमिका रही, जिसमें एसडीओ अमित ग्वासाकोटी, रुद्रपुर रेंज अधिकारी लक्ष्मण बिष्ट और वन दरोगा सुरेन्द्र सिंह शामिल बताए जा रहे हैं। उधर रामपुर के डीएफओ प्रभव जैन के मुताबिक 1200 टिन के दस्तावेजों का सत्यापन चल रहा है और सत्यापन के बाद ही माल की वैधता पर फैसला होगा। यानी अभी 1200 टिन को अवैध घोषित करना जल्दबाजी होगी👉लेकिन 1200 टिन देखकर सवाल न उठाना भी शायद उससे बड़ी जल्दबाजी होगी। आखिर इतना बड़ा स्टॉक बिलासपुर पहुंचा तो किस रास्ते से? किसके कागज पर? किसके वाहन से? किसके लिए?
हजूर 👉 अब जरा लीसा की भौगोलिक कहानी समझिए। बिलासपुर के मैदानी इलाके में चीड़ के जंगल नहीं हैं; लीसा का स्रोत पहाड़ी वन क्षेत्र हैं। यानी बिलासपुर में रखी हर वैध टिन की भी अपनी एक ‘जन्मपत्री’ होनी चाहिए👉किस जंगल से निकली, किस वन प्रभाग ने निकासी दी, किस रवन्ने पर निकली, किस वाहन में लदी और किस कारोबारी के पास पहुंची। अब अगर 1200 टिन का पूरा हिसाब कागज से लेकर जमीन तक मिल जाता है तो मामला साफ। लेकिन अगर कागज कुछ कहें और गोदाम कुछ और कहानी सुनाए, तो फिर सवाल सिर्फ व्यापारी पर नहीं, पूरी सप्लाई चेन पर उठेगा। क्योंकि लीसा की टिनें पहाड़ से बिलासपुर तक पैदल नहीं आतीं👉हर टिन के पीछे एक कागज, एक वाहन और एक जिम्मेदार व्यक्ति होता है।
हजूर 👉 और यहीं रामनगर की 390 टिन वाली कार्रवाई इस कहानी में नया पेंच डालती है। कैंटर UK18CA-9562 से 390 टिन लीसा बरामद हुआ और चालक प्रेम सिंह के खिलाफ FIR 300/2026, भारतीय वन अधिनियम की धारा 26/52 के तहत कार्रवाई हुई। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार पूछताछ में बिलासपुर को गंतव्य बताए जाने की बात सामने आई। अब इसे 1200 टिन से जोड़ना जांच का विषय है, निष्कर्ष नहीं। लेकिन सवाल जरूर पैदा होता है👉रामनगर से बिलासपुर तक आखिर लीसा की कौन-सी लाइन चल रही है? एक तरफ सड़क पर 390 टिन पकड़े जाते हैं और दूसरी तरफ उसी दिशा में 1200 टिन का बड़ा स्टॉक सामने आता है। संयोग है या कोई कड़ी? जवाब कागज, वाहन रिकॉर्ड और जांच ही दे सकती है।
हजूर 👉 कहानी यहीं नहीं रुकती। बाजपुर में 348 कनस्तर, भीमताल में 414 टिन, नैनीताल की मनोरा रेंज में 365 और 192 टिन, जबकि अल्मोड़ा में 300, 192 और 205 टिन जैसी बड़ी बरामदगियां पहले सामने आ चुकी हैं। अब जरा इन आंकड़ों को एक साथ रखिए और फिर पूछिए👉क्या ये सिर्फ अलग-अलग गाड़ियों की अलग-अलग कहानियां हैं, या इनके पीछे कोई साझा खरीद-बिक्री तंत्र भी हो सकता है? अभी बिना जांच के किसी नेटवर्क का नाम लेना ठीक नहीं होगा, लेकिन इतने बड़े-बड़े स्टॉक बार-बार सामने आना अपने आप में सप्लाई चेन की गहराई जांचने के लिए पर्याप्त वजह जरूर है। असली सवाल ड्राइवर कौन था नहीं, असली सवाल यह है कि ड्राइवर के ऊपर कौन था और उसके ऊपर कौन?
हजूर 👉 अब आती है वह जांच जिसकी आंच अगर सही जगह पहुंची तो कई फाइलों की धूल उड़ सकती है। बिलासपुर के 1200 टिन में हर बैच का रवन्ना नंबर, जारी करने वाला वन प्रभाग, निकासी की तारीख, निकासी गेट, वाहन नंबर, स्वीकृत मात्रा, वास्तविक मात्रा, खरीदार और भुगतान का रिकॉर्ड सामने रखा जाए। फिर उसी रिकॉर्ड को उत्तराखंड के संबंधित वन प्रभागों के स्टॉक रजिस्टर और निकासी रिकॉर्ड से मिलाया जाए। अगर 1200 टिन कागज पर भी 1200 और जमीन पर भी 1200 निकलते हैं तो कहानी अलग होगी। लेकिन अगर कहीं मात्रा बढ़ी, रवन्ना बदला, वाहन बदला, तारीख नहीं मिली या स्रोत का रिकॉर्ड गायब मिला तो फिर मामला सीधे गंभीर जांच की तरफ जाएगा। यहीं पता चलेगा कि 1200 टिन सिर्फ लीसा हैं या किसी बड़े खेल का सुराग।
हजूर 👉 सबसे तीखा सवाल वन विभाग की निगरानी पर भी है👉जब इतनी बड़ी खेपें अलग-अलग जगहों पर पकड़ी जा रही हैं तो क्या विभाग के पास लीसा की स्रोत से गंतव्य तक डिजिटल और भौतिक ट्रैकिंग की ऐसी व्यवस्था है जिससे एक खेप को रास्ते में ही पहचाना जा सके? अगर है तो फिर बार-बार बड़ी खेपें सड़क तक कैसे पहुंचती हैं? और अगर नहीं है तो इतने बड़े कारोबार की निगरानी किस भरोसे चल रही है? यह सवाल किसी अधिकारी को दोषी घोषित करने का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की जांच का है जिसके भरोसे सरकारी वन संपदा की निगरानी की जाती है। पुलिस सड़क पर एक गाड़ी पकड़ती है, वन विभाग गोदाम तक पहुंचता है👉लेकिन दोनों के बीच की पूरी कड़ी कौन जोड़ता है?
हजूर 👉 अब मामला 1200 टिन से कहीं बड़ा हो चुका है। बिलासपुर का गोदाम आखिरी मंजिल है या किसी बड़े रास्ते का सिर्फ एक पड़ाव? यही वह सवाल है जिसका जवाब आने वाले दिनों में इस पूरी कहानी की दिशा तय करेगा। अगर दस्तावेज सही निकले तो वैध कारोबार की तस्वीर सामने आएगी; अगर दस्तावेजों में गड़बड़ी निकली तो FIR से लेकर स्रोत और खरीदार तक कार्रवाई की राह खुलेगी। और अगर जांच में रामनगर, बाजपुर, अल्मोड़ा और बिलासपुर के बीच कोई दस्तावेजी कड़ी निकलती है, तो फिर सवाल सिर्फ “लीसा किसका है?” का नहीं रहेगा👉सवाल होगा 👉इस पूरे रास्ते को चला कौन रहा है?”
हजूर 👉1200 टिन अभी गोदाम में हैं… लेकिन असली कहानी उन टिनों के पीछे छिपे कागजों में है। अब देखना यह है कि जांच कागज पढ़ती है या कागजों के पीछे छिपे चेहरों तक भी पहुंचती है।
जंगल जासूस | सतीश कुमार की विशेष रिपोर्ट



