नवल किशोर कपिल सबसे आगे, 15 अगस्त सम्मान की सूची में तराई के तीन रेंज अफसरों की चमक?

ख़बर शेयर करें

हजूर👉उत्तराखंड वन विभाग में 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस सम्मान को लेकर वन कर्मचारियों में उत्साह की लहर है। प्रस्तावित सूची में 41 अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं और इस बार तराई बेल्ट ने खास जगह बनाई है। सबसे आगे चर्चा में हैं तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर की बन्नाखेड़ा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर कपिल। उनके साथ तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के वन क्षेत्राधिकारी पूरन चन्द्र जोशी और तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के वन क्षेत्राधिकारी घनानन्द चन्याल के नाम भी प्रस्तावित सूची में शामिल हैं। तराई पश्चिमी से वन दरोगा कैलाश छिम्वाल और तराई केंद्रीय से वन आरक्षी हरिचांद बाला का नाम भी सूची में दर्ज है।

हजूर 👉नवल किशोर कपिल का नाम इस पूरी कवायद में खास तौर पर चर्चा में है। बन्नाखेड़ा जैसे संवेदनशील वन क्षेत्र में उनकी सक्रिय फील्ड कार्यशैली, जंगल की सुरक्षा के प्रति मुस्तैदी और मौके पर जिम्मेदारी के साथ काम करने की शैली की सराहना की जा रही है। वन सुरक्षा, वन अपराधों की निगरानी और फील्ड स्टाफ के साथ बेहतर समन्वय जैसी जिम्मेदारियों के बीच 15 अगस्त सम्मान की प्रस्तावित सूची में उनका नाम आना उनके लिए ही नहीं बल्कि उनके साथ काम करने वाले वन कर्मचारियों के लिए भी खुशी और गर्व का विषय बना हुआ है। जंगल जासूस की नजर में तराई की इस प्रस्तावित सूची में कपिल का नाम सबसे आगे दिखाई दे रहा है।

हजूर 👉तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर से वन क्षेत्राधिकारी पूरन चन्द्र जोशी और वन आरक्षी हरिचांद बाला के नाम प्रस्तावित सूची में हैं। वहीं तराई पूर्वी वन प्रभाग से वन क्षेत्राधिकारी घनानन्द चन्याल का नाम शामिल है। यानी तराई के तीनों प्रमुख मैदानी वन प्रभागों को इस बार प्रस्तावित सम्मान में प्रतिनिधित्व मिला है। रामनगर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कमला शर्मा और वन दरोगा हरीश सिंह कैड़ा के नाम भी सूची में दर्ज हैं। फील्ड से लेकर प्रशासनिक स्तर तक कर्मचारियों को सम्मान की प्रक्रिया में जगह मिलने से वन विभाग के मैदानी अमले में उत्साह का माहौल है।

हजूर 👉इस सम्मान को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से भी सकारात्मक माहौल सामने आया है। कुमाऊं की मुख्य वन संरक्षक डॉ. अरविन्द तेजस्विनी पाटिल, वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त नितीश मणि त्रिपाठी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी और तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी की ओर से संबंधित कार्मिकों के कार्यों की सराहना किए जाने की बात सामने आई है। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से फील्ड में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिलना पूरे वन अमले के लिए उत्साहवर्धक संदेश माना जा रहा है। यही वजह है कि प्रस्तावित सूची आने के बाद तराई के वन कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

हजूर 👉15 अगस्त के अवसर पर देहरादून स्थित प्रमुख वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कपिल लाल के कार्यालय में चयनित वन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने की जानकारी है। जंगल में दिन रात जिम्मेदारी निभाने वाले फील्ड अमले के लिए विभाग के शीर्ष स्तर पर मिलने वाला यह सम्मान खास मायने रखता है। प्रस्तावित 41 नामों की अंतिम प्रक्रिया पूरी होने के बाद सम्मानित होने वाले कार्मिकों की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी। मुख्यालय की ओर से प्रस्तावित कार्मिकों की प्रशासनिक और कानूनी स्थिति की पुष्टि भी मांगी गई है, इसलिए अंतिम सूची सामने आने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।

हजूर 👉अब जंगल जासूस की नजर सीधे 15 अगस्त के सम्मान समारोह पर है। तराई से नवल किशोर कपिल, पूरन चन्द्र जोशी और घनानन्द चन्याल जैसे रेंज अधिकारियों के नाम सामने आना मैदानी वन अमले के लिए उत्साह की बात है। इनके साथ कैलाश छिम्वाल, हरिचांद बाला, कमला शर्मा और हरीश सिंह कैड़ा जैसे कर्मचारियों को भी प्रस्तावित सूची में स्थान मिला है। 41 नामों की यह सूची फिलहाल प्रस्तावित है, लेकिन इतना तय है कि जंगल की सुरक्षा और वन सेवा में मेहनत करने वाले कर्मचारियों के सम्मान ने पूरे वन विभाग के फील्ड अमले का मनोबल बढ़ाया है। अब इंतजार उस दिन का है जब देहरादून में 15 अगस्त के अवसर पर सम्मान की शील्ड और प्रशस्ति पत्र के साथ इन कर्मठ वनकर्मियों की मेहनत को सार्वजनिक मंच पर सलाम किया जाएगा।