हजूर 👉रामनगर वन निगम में फाइलों का झूला, लकड़ी का गोलमाल और हाइड्रा का गदर!

जंगल जासूस 👉 पार्ट-1👉

हजूर 👉रामनगर वन निगम में फाइलों का झूला, लकड़ी का गोलमाल और हाइड्रा का गदर!

अरे हजूर! 👉उत्तराखंड वन विकास निगम के गलियारों में भ्रष्टाचार की महक अब इतनी तेज हो गई है कि नाक बंद करना भी मुमकिन नहीं बचा! कभी टेंडर पर घपले की बात, कभी डिपो की मशीनों पर गोलमाल की चर्चा, और अब रामनगर से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है कि सरकारी फाइलों के पसीने छूट रहे हैं। हमारे दबंग शिकायतकर्ता जय प्रकाश जोशी ने बीते 22 सितंबर 2026 को महाप्रबंधक डॉ. अरविन्द तेजस्विनी पाटिल की टेबल पर पूरे आठ पन्नों का कच्चा चिट्ठा लाकर पटक दिया है, जिसके साथ सबूतों की ऐसी फेहरिस्त है कि अच्छे-अच्छों के कान खड़े हो जाएं। इस पूरी जांच के सीधे और तेज निशाने पर हैं👉प्रभागीय विक्रय प्रबंधक मुदित आर्य और सहायक लॉगिंग अधिकारी मदन सिंह बिष्ट!

हजूर👉 असली नौटंकी तो उस लॉट की कहानी में है जिसे देखकर कोई भी अपना माथा पीट ले! मामला है लॉट संख्या 290/NC/24-25 का, जिसमें 34.6500 घनमीटर जलौनी लकड़ी और ₹74,500 के विक्रय मूल्य का हिसाब-किताब है। अब जरा खेल देखिए👉22 मार्च 2025 को बाकायदा निकासी की अनुमति मिलती है, लकड़ी वाहन में लदकर डिपो के गेट से रावण की तरह बाहर निकल भी जाती है, और ठीक उसी रात ठीक 12 बजे अचानक निकासी का आदेश निरस्त कर दिया जाता है! मतलब दिन में पास, रात में फेल! खेल यहीं नहीं थमा, इसके बाद 12 अप्रैल और 17 अप्रैल को उसी लॉट के लिए दोबारा निकासी की पर्चियां भी जारी हो गईं। अब जनता पूछे कि यह लकड़ी का लॉट है या कोई बच्चों का झूला, जो दिन में आगे और आधी रात को पीछे घूम रहा था?

हजूर👉 इस आधी रात के करिश्मे ने महकमे की कार्यप्रणाली पर ऐसे गंभीर और तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं जिनका जवाब देना अब इन अफसरों के लिए लोहे के चने चबाने जैसा हो गया है! जब लकड़ी एक बार डिपो के गेट से बाहर जा चुकी थी, तो आधी रात को आदेश पलटने की कौन सी आफत आन पड़ी थी? और फिर हफ्तों बाद अप्रैल के महीने में उसी लॉट को दोबारा हरी झंडी दिखाने के पीछे कौन सा अदृश्य हाथ काम कर रहा था? इन सारे रहस्यों का पर्दाफाश सिर्फ और सिर्फ गेट रजिस्टर, स्टॉक बुक और दफ्तर के दबे हुए आदेशों के मिलान से ही हो सकता है। लकड़ी का वजन भले ही कागजों में 34.6500 घनमीटर दर्ज हो, लेकिन इस खेल में खड़े हुए सवालों का वजन इससे कहीं ज्यादा भारी और सनसनीखेज है!

रुकिए हजूर👉अभी तो इस मसालेदार कहानी में हाइड्रा लोडर की धांसू एंट्री बाकी है! डिपो में भारी-भरकम लकड़ी उठाने के लिए आई इस मशीन के संचालन को लेकर जो रायता फैला है, उसे देखकर चकरघिन्नी बनना तय है। मशीन असल में किसकी थी? इसे चलाने की मौखिक या लिखित परमिशन किसने दी? किस नियम के तहत इसका फील्ड पर इस्तेमाल हुआ और इसका तगड़ा भुगतान किस सरकारी या मलाईदार खाते से किया गया👉इन सारे सवालों के जवाब अभी फाइलों के पेट से बाहर आने बाकी हैं। शिकायतकर्ता ने मौके की चिलचिलाती तस्वीरें और तमाम सबूत पेश कर दिए हैं। अब जब मशीन का असली मालिक, अनुमति पत्र और बिल रिकॉर्ड पर आएंगे, तब पता चलेगा कि महकमे के पहिए नियमों से घूमे या दलालों की धुन पर नाचे!

हजूर 👉जब यह आठ पन्नों की विस्फोटक और मसालेदार शिकायत सीधे महाप्रबंधक तक पहुंची, तो महकमे में भूचाल आ गया और आनन-फानन में तीन DLM (प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक) की एक स्पेशल जांच कमेटी मैदान में उतार दी गई! महाप्रबंधक महोदय ने मामले की जांच पश्चिमी क्षेत्र, रामनगर के क्षेत्रीय प्रबंधक को थमाई, जिन्होंने 25 सितंबर 2026 को तीन जिम्मेदार अफसरों की एक संयुक्त कमेटी बना दी। इसमें प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक (पश्चिमी कालाढूंगी) को कमेटी का मुखिया यानी अध्यक्ष बनाया गया, जबकि प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक (पूर्वी कालाढूंगी) और प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक (पूर्वी रामनगर) को इसके सदस्य के रूप में शामिल किया गया। अब इन तीनों तेज-तर्रार अफसरों के कंधों पर इस पूरे खेल की चीरफाड़ करने की बड़ी जिम्मेदारी है।

हजूर 👉इस बीच, जांच समिति के सदस्य और पूर्वी कालाढूंगी के प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक अशोक कुमार का एक ऐसा बयान सामने आया है जिसने विभागीय गलियारों का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है! उन्होंने साफ कह दिया है कि लॉट से जुड़ी शुरुआती जांच में शिकायत के कई बिंदु प्रथम दृष्टया बिल्कुल सही पाए गए हैं, और इसकी फाइनल रिपोर्ट अगले हफ्ते तक क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंप दी जाएगी। हालांकि अंतिम दूध का दूध और पानी का पानी तो रिपोर्ट आने के बाद ही होगा, लेकिन इस एक बयान ने कई लोगों की नींद उड़ा दी है। सवाल यह है कि क्या इस जांच की आंच महकमे के बड़े और रसूखदार दिग्गजों तक भी पहुंचेगी, या फिर हर बार की तरह फाइलें धूल फांकती रह जाएंगी?

हजूर👉रामनगर वन निगम की इस सनसनीखेज दास्तां ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि महकमे की अलमारी में बंद फाइलें कितनी गहरी और काली कहानियां दबाए बैठी हैं! आठ पन्नों का कच्चा चिट्ठा, निकासी का यह अतरंगी खेल और हाइड्रा लोडर का रहस्यमय भुगतान👉अब हर किसी की आंखें सिर्फ और सिर्फ आने वाली जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। आरोपों की सच्चाई का फैसला तो कागजी सबूत करेंगे, लेकिन जनता के मन में सवाल साफ है कि इस खेल का असली खिलाड़ी कौन है? ‘जंगल जासूस’ की पैनी और तीखी नजर इस रिपोर्ट के हर एक पन्ने पर गड़ी है, क्योंकि असली और धमाकेदार क्लाइमैक्स तो अभी आने बाकी है!

हजूर 👉कल पढ़िए पार्ट-2 👉लॉट के कागज, हाइड्रा लोडर और जांच की अगली कड़ी—रामनगर वन निगम की फाइल में कौन-से सवाल अब भी जवाब मांग रहे हैं?जंगल जासूस 👉 कहानी अभी बाकी है!

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.