जंगल जासूस 👉
हजूर 👉 शांतिपुरी बैरियर पर लकड़ी का ‘खेल’ बेनकाब👉वन टीम को देखते ही कंटेनर छोड़कर भागा चालक, अंदर मिला भारी मात्रा में अवैध प्रकाष्ठ?
हजूर 👉 तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में वन उपज की तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए चल रहे अभियान के बीच 28 सितंबर 2026 को शांतिपुरी वन बैरियर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डोली रेंज की गश्ती टीम ने किच्छा-लालकुआं नेशनल हाईवे पर एक संदिग्ध कंटेनर नंबर MH04 KU6653 को रोकने का इशारा किया। वन टीम को देखते ही चालक ने बहादुरी दिखाने के बजाय कंटेनर सड़क किनारे छोड़ा और मौके से फरार हो गया। वाहन लावारिस मिला तो वन कर्मियों ने तत्काल उसे अपनी अभिरक्षा में लिया👉और यहीं से खुला लकड़ी के इस सफर का अगला पन्ना।
हजूर 👉 अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में कंटेनर की तलाशी ली गई तो अंदर भारी मात्रा में मिश्रित सोख्ता प्रकाष्ठ लदा मिला। खास बात यह कि लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई वैध प्रपत्र, रवाना अथवा वन विभाग का परमिट मौके पर नहीं मिला। यानी हाईवे पर दौड़ता कंटेनर सिर्फ खाली हाथ नहीं था, बल्कि उसके अंदर वन उपज का बड़ा जखीरा छिपा था। वन विभाग ने मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए लकड़ी समेत पूरे कंटेनर को सीज कर दिया।
हजूर 👉 सीज कंटेनर को डोली रेंज परिसर लालकुआं में सुरक्षित खड़ा करा दिया गया है और अब जांच का असली सवाल सामने है👉यह लकड़ी आई कहां से, जानी कहां थी और कंटेनर को सड़क तक पहुंचाने वाला कौन है? वाहन स्वामी और फरार चालक की तलाश की जा रही है। महाराष्ट्र नंबर के इस कंटेनर के पीछे अगर कोई बड़ा नेटवर्क निकलता है तो जांच की दिशा स्थानीय सीमा से आगे भी जा सकती है। फिलहाल किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना जांच पूरी होने से पहले उचित नहीं होगा, लेकिन चालक का वाहन छोड़कर भाग जाना मामले को जरूर गंभीर बनाता है।
हजूर 👉 कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में वन दरोगा ललित मोहन जोशी, वन दरोगा पान सिंह मेहता, वन बीट अधिकारी जीवन आर्य, वन बीट अधिकारी हरेंद्र, कर्मचारी शाहिद बेग तथा श्रमिक कमल भाकुनी और मनोहर सिंह शामिल रहे। अब निगाह इस बात पर है कि विभाग सीज कंटेनर की लकड़ी का स्रोत और उसके गंतव्य तक पहुंच पाता है या नहीं। क्योंकि जंगल से हाईवे और हाईवे से मंजिल तक पहुंचने वाली लकड़ी की इस कहानी में चालक तो भाग गया, लेकिन सवाल अभी मौके पर ही खड़े हैं।



